WFH Side Effect: गोद में Laptop रखकर काम करना खतरनाक, Experts ने बताए गंभीर Side Effects

WFH Side Effect
Creative Common License/Wikimedia Commons

आज के समय में वर्क फ्रॉम होम या घंटों स्क्रीन पर काम करने के दौरान गोद में घंटों तक लैपटॉप को रखकर काम करने की आदत बन गई है। हालांकि भले ही यह तरीका आरामदायक लगता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है।

आज के समय में वर्क फ्रॉम होम या घंटों स्क्रीन पर काम करने के दौरान गोद में घंटों तक लैपटॉप को रखकर काम करने की आदत बन गई है। हालांकि भले ही यह तरीका आरामदायक लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदेह होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह तरीका सीधे तौर पर आपके लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं काम करने का यह तरीका सेहत संबंधी कई समस्याओं का बुलावा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गोद में लैपटॉप रखकर काम करना क्या-क्या निगेटिव असर डाल सकता है।

टोस्टेड स्किन सिंड्रोम

बता दें कि लैपटॉप से निकलने वाली तेज गर्मी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। जब आप लैपटॉप को घंटों तक अपने पैरों या गोद में रखते हैं, तो यह आपकी स्किन पर बुरा असर डाल सकता है। जिसकी वजह से स्किन पर लालपन या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं कुछ मामलों में 'टोस्टेड स्किन सिंड्रोम' भी देखा जाता है। इसमें लगातार गर्मी की वजह से स्किन पर जालीनुमा दाग पड़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOS Weight Loss: PCOS में Weight Loss बना चैलेंज? Diet और Lifestyle में करें ये 4 बदलाव, तुरंत दिखेगा असर

मांसपेशियों में दर्द होना

गोद में लैपटॉप रखकर काम करने से बैठने का तरीका बिगड़ जाता है। स्क्रीन को देखने के लिए लोगों को अपनी गर्दन अक्सर नीचे की ओर झुकानी पड़ती है। लंबे समय तक इस पोजिशन में रहने से कंधों, गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। वहीं मांसपेशियों में भी तनाव पैदा होता है और आगे चलकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या हो सकती है।

रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर

लैपटॉप की गर्मी की वजह से कई बार पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं। कुछ शोध इशारा करते हैं कि लंबे समय तक तेज गर्मी के संपर्क में रहने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि इस मामले में सावधानी बरतना ही बेहतर होता है।

हाथ और कलाई में खिंचाव होना

जब आप गोद में लैपटॉप को रखकर काम करते हैं, तो हाथों और कलाई की पोजिशन असहज होती है। इस गलत एंगल में लगातार काम करने की वजह से कलाई में तेज दर्द या तनाव की समस्या हो सकती है। 

जानिए बचाव के आसान तरीके

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको लंबे समय तक काम करना है। तो मेज और कुर्सी का इस्तेमाल करना सबसे आरामदायक और सेफ ऑप्शन है। इसके अलावा आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं।

सीधे लैपटॉप को अपनी गोद में रखने की बजाय डेस्क, लैपटॉप स्टैंड या कुशन ट्रे का इस्तेमाल करें। इससे आपकी शरीर तक सीधे गर्मी नहीं पहुंचेगी और आपका पोश्चर भी सही रहेगा।

लगातार स्क्रीन के सामने न बैठे रहें। बल्कि हर 30-40 मिनट में एक छोटा सा ब्रेक लें।

काम के दौरान बीच-बीच में अपने बैठने की पोजिशन को चेंज करते रहें। इससे शरीर और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़