Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Avengers Doomsday Final Trailer
INSTAGRAM
एकता । Nov 24 2026 12:45PM

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन डॉक्टर डूम के किरदार में वापसी कर रहे हैं, जिनसे मुकाबला करने के लिए कई सुपरहीरो एक साथ नजर आएंगे। दर्शकों के रोमांच को बढ़ाने वाली यह फिल्म भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और बढ़ गया है। मेकर्स ने फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें मल्टीवर्स की अलग-अलग दुनिया के सुपरहीरोज एक साथ नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में लौट रहे हैं, लेकिन इस बार वह हीरो नहीं बल्कि विलेन डॉक्टर डूम के किरदार में दिखाई देंगे।

कैसा है एवेंजर्स डूम्सडे का फाइनल ट्रेलर?

फिल्म के फाइनल ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और मल्टीवर्स की कई टाइमलाइन की झलक दिखाई गई है। इसमें कैप्टन अमेरिका के बेटे की भी झलक मिलती है। ट्रेलर में डॉक्टर डूम के सामने मार्वल के कई बड़े सुपरहीरो एक साथ खड़े नजर आते हैं। इस टीम में फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के हीरो भी शामिल हैं। खास बात यह है कि फॉक्स की 'एक्स-मेन' फिल्मों के कई पुराने किरदार भी इस फिल्म के जरिए मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की मुख्य कहानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Miley Cyrus ने Maxx Morando के साथ अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही एक प्यारा 'M+M' नोट भी लिखा

क्या है एवेंजर्स डूम्सडे की कहानी?

फिल्म की कहानी स्टीव रोजर्स और पेगी कार्टर से शुरू होती है। दोनों अपनी जिंदगी शांति से बिता रहे हैं। स्टीव ने अपने बेटे से अपने सुपरहीरो वाले अतीत को छिपाकर रखा है। लेकिन उनकी यह शांत जिंदगी तब बदल जाती है, जब डॉक्टर डूम उनके परिवार को निशाना बनाता है। डॉक्टर डूम अपनी जिंदगी में सबकुछ खोने के गम से गुजर रहा है और इसी बीच रोजर्स परिवार के सामने बड़ा खतरा बनकर आता है। ऐसे में फैंटास्टिक फोर को स्टीव रोजर्स की मदद के लिए आगे आना पड़ता है। इसके बाद कहानी में कई सुपरहीरो एक साथ मिलकर इस खतरे का सामना करते दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें: पहली बार भारत में परफॉर्म करेंगे मशहूर सिंगर Charlie Puth, 2027 में मुंबई में Ellie Goulding संग जमाएंगे रंग

भारत में कब रिलीज होगी एवेंजर्स डूम्सडे?

'एवेंजर्स डूम्सडे' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 17 दिसंबर 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म 18 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की विलेन के रूप में वापसी और अलग-अलग सुपरहीरो टीमों के एक साथ आने से यह फिल्म मार्वल के प्रशंसकों के लिए खास होने वाली है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़