गैल गैडोट से ‘टीन च्वाइस’ पुरस्कार हारीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone loses Teen Choice Award to Gal Gadot
[email protected] । Aug 14 2017 3:10PM

एक्शन मूवी अभिनेत्री वर्ग में ‘टीन च्वाइस’ पुरस्कार के लिए नामित दीपिका पादुकोण को ‘वंडर वुमैन’ स्टार गैल गैडोट के हाथों यह ट्रॉफी गंवानी पड़ी। 31 वर्षीय दीपिका को हॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए नामित किया गया था।

लॉस एंजिलिस। एक्शन मूवी अभिनेत्री वर्ग में ‘टीन च्वाइस’ पुरस्कार के लिए नामित दीपिका पादुकोण को ‘वंडर वुमैन’ स्टार गैल गैडोट के हाथों यह ट्रॉफी गंवानी पड़ी। 31 वर्षीय दीपिका को हॉलीवुड की उनकी पहली फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए नामित किया गया था। इस फिल्म में विन डीजल, रूबी रोस और सैम्युल एल जैक्सन ने भी अभिनय किया है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में उनकी सह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी यह पुरस्कार हासिल नहीं कर सकी थीं। उन्हें ‘बेवॉच’ के लिए ‘चाइस मूवी विलेन’ श्रेणी में नामित किया गया था लेकिन यह पुरस्कार ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की अभिनेत्री ल्यूक इवांस को मिला था।‘वंडर वुमैन’ ने ‘चाइस एक्शन मूवी’ पुरस्कार भी अपने नाम किया और चाइस एक्शन मूवी अभिनेता का पुरस्कार भी ‘वंडर वुमैन’ के क्रिस पाइन को मिला।

All the updates here:

अन्य न्यूज़