'शेखर कपूर का 20 साल पुराना कर्ज चुकाना है', मुंबई में बोले हॉलीवुड स्टार मैट डेमन

 Matt Damon
ANI
रेनू तिवारी । Jul 11 2026 4:27PM

हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन ने शनिवार को कहा कि वह एक दिन प्रख्यात फिल्मकार शेखर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने याद किया कि वह कैसे दो दशक से भी पहले फिल्म ‘‘द फोर फेदर्स’’ में निर्देशक के साथ काम करने का मौका चूक गए थे।

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मैट डेमन ने शनिवार को भारतीय सिनेमा के प्रख्यात फिल्मकार शेखर कपूर के साथ काम करने की अपनी गहरी इच्छा जाहिर की है। डेमन ने याद किया कि कैसे वह दो दशक से भी पहले शेखर कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘‘द फोर फेदर्स’’ में काम करने का एक शानदार मौका चूक गए थे, जिसका अफसोस उन्हें आज भी है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘‘द ओडिसी’’ के भारत में प्रीमियर के अवसर पर मुंबई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डेमन ने कहा कि शेखर कपूर के साथ काम करना उनकी लंबे समय से इच्छा रही है।

उन्होंने कहा, जब मैंने शुरुआत की थी, उस समय हर कोई शेखर कपूर के साथ काम करना चाहता था। मुझे याद है कि किसी वजह से मैं ‘द फोर फेदर्स’ नहीं कर पाया था और मुझे इसका बहुत अफसोस था, क्योंकि मेरा चयन ‘बॉर्न’ फिल्म के लिए हो गया था।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘इसलिए शेखर कपूर हमेशा उस सूची में रहे हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहता हूं। मैं उनके साथ काम करने का एक और मौका चाहता हूं। यह करीब 20 साल पुराना एक छोटा-सा कर्ज है, जिसे मैं अब तक अपने साथ लिए घूम रहा हूं।’

इसे भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के जांबाज 'गोल्डन एरोज' की कहानी! Netflix की नई मिलिट्री ड्रामा सीरीज़ Operation Safed Sagar का दमदार टीज़र रिलीज़

 ‘‘द फोर फेदर्स’’ 2002 में रिलीज हुई थी। यह शेखर कपूर की हॉलीवुड में निर्देशित दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने 1998 में ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘‘एलिजाबेथ’’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म ने शेखर कपूर को हॉलीवुड में पहचान बनाने वाले शुरुआती भारतीय फिल्मकारों में शामिल किया। मैट डेमन फिल्म ‘‘द ओडिसी’’ के वैश्विक प्रचार अभियान के तहत फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन, निर्माता एमा थॉमस और अभिनेता टॉम हॉलैंड के साथ भारत आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Christopher Nolan की The Odyssey को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, बिना किसी कट के मिला 'A' सर्टिफिकेट, भारत में स्टार कास्ट ने किया भव्य प्रीमियर

'द ओडिसी' के प्रीमियर के लिए भारत में है स्टार कास्ट

आपको बता दें कि मैट डेमन अपनी आगामी फिल्म ‘‘द ओडिसी’’ के भारत प्रीमियर के लिए मुंबई पहुंचे हैं। उनके साथ इस खास दौरे पर फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, निर्माता एमा थॉमस और 'स्पाइडर-मैन' फेम अभिनेता टॉम हॉलैंड भी मौजूद हैं। भारत में इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़