Sonia Gandhi के संस्मरण पर विवाद, कश्मीर में CRPF पर हमला और दूध के बढ़े दाम

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

बुधवार को देश-विदेश के कई अहम घटनाक्रमों में सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासी बयानबाजी तेज रही और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। इसके अलावा अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

बुधवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि21सोनिया पुस्तक सरकार मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, यह सत्ता स्थायी नहीं : सोनिया नयी दिल्ली, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और उसकी सत्ता स्थायी नहीं है।

प्रादे172कश्मीर आतंकी हमला तीसरी लीड सीआरपीएफ कश्मीर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की जांच चौकी पर गोलीबारी की, तीन जवान घायल श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में घने पेड़ों के झुंड से निकले हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक चौकी पर बुधवार को गोलीबारी की जिससे तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि42जदयू नीतीश लीड सोनिया पुस्तक सोनिया गांधी की किताब में नीतीश के चित्रण से जद(यू) नाराज नयी दिल्ली, जनता दल (यूनाइटेड) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण में अपनी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्रण पर बुधवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के मुख्य सूत्रधार थे।

दि36भाजपा सोनिया लीड किताब ‘सुपर पीएम’ बनने के लिए छोड़ा प्रधानमंत्री पद : सोनिया गांधी पर भाजपा का तंज नयी दिल्ली, सोनिया गांधी के संस्मरणों की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने का “महात्याग” केवल “सुपर पीएम” बनने के लिए किया था।

दि28सोनिया पुस्तक 10जनपथ ‘10 जनपथ’ को बताया गया था अशुभ, राजीव और मैंने अंधविश्वास को मानने से किया इनकार: सोनिया नयी दिल्ली, राजीव गांधी प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद जब अपने परिवार के साथ नए आवास ‘10 जनपथ’ में जाने वाले थे तो उनके कई सहयोगियों ने उन्हें वहां नहीं रहने की सलाह दी थी, क्योंकि वे उस बंगले को ‘अशुभ’ मानते थे। हालांकि, राजीव और सोनिया गांधी ने इस बात को अंधविश्वास मानकर हंसी में उड़ा दिया और इसे अपना नया आशियाना बना लिया।

प्रादे108असम ट्रेन तीसरी लीड उतरी असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि गुवाहाटी के पास डिगारू में बुधवार सुबह सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन के पटरी से उतरने की घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

प्रादे143उप्र योगी दूसरी लीड दिवाली प्रदूषण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दीपावली के बाद प्रदूषण की चिंता खारिज की, कहा- अपने आप कम हो जाएगा लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ने को लेकर जताई जा रही चिंताओं को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि प्रदूषण का स्तर बढ़ा है तो कम भी हो जाएगा।

प्रादे147बंगाल उड़ान अपहरण तीसरीलीड धमकी कोलकाता-मुंबई एअर इंडिया की उड़ान को अगवा करने की धमकी अफवाह निकली कोलकाता, मुंबई के लिए बुधवार सुबह उड़ान भरने से पहले एअर इंडिया के एक विमान को अगवा करने की धमकी मिलने के बाद इसे हवाई अड्डे के एक अलग-थलग स्थान पर ले जाया गया और निर्धारित सुरक्षा जांच शुरू की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वि35रूस यूक्रेन लीड युद्धबंदी रूस और यूक्रेन बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर सहमत अबू धाबी, 11 नवंबर (एपी) अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता में शामिल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि दोनों पक्ष बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई पर सहमत हो गए हैं। यह वार्ता अमेरिका की मध्यस्थता में हुई।

वि25सीओपी31 नेपाल दूसरी लीड हिमालय सीओपी31 के औपचारिक एजेंडे में जगह नहीं बना सका हिमालय का मुद्दा : नेपाल के विदेश मंत्री अंताल्या , नेपाल और भूटान द्वारा संयुक्त रूप से जबकि किर्गिस्तान की ओर से अलग से पर्वतों से जुड़े मुद्दों को 31वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी31) के एजेंडे में शामिल करने के प्रस्तावों को प्रमुख वार्ता समूहों का समर्थन नहीं मिल सका। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने यह जानकारी दी।

अर्थ74कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 10 नवंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.76 प्रतिशत बढ़कर 14.42 लाख करोड़ रुपये नयी दिल्ली, चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 10 नवंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.76 प्रतिशत बढ़कर करीब 14.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह चालू वित्त वर्ष के लक्ष्य का 53 प्रतिशत है।

अर्थ70दूसरी लीड दूध कीमत अमूल, मदर डेयरी ने दूध के दाम दो से चार रुपये लीटर बढ़ाए नयी दिल्ली, प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू होंगी।

खेल28खेल निशानेबाजी दूसरी लीड भारत नीरज ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक कोटा पक्का किया दोहा, भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया।

खेल15खेल आईपीएल पंड्या तीसरी लीड अर्शदीप आईपीएल के एक बड़े सौदे में हार्दिक 18 करोड़ रुपये में पंजाब और अर्शदीप मुंबई से जुड़े नयी दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित अदला बदली (ट्रेडिंग) में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 18 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं जबकि मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़