पाकिस्तानी महिला पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, कहा चिल्लाओ मत

pakistani-women-called-priyanka-chopra-hypocrite-at-beauty-con-festival-event
[email protected] । Aug 12 2019 11:25AM

अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया कि वह उनके देश के खिलाफ परमाणु युद्ध को उकसा रही हैं। पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका के पुराने ट्वीट के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल किया। दरअसल, प्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी। प्रियंका ने ट्वीट किया था, 'जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।'

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया कि वह उनके देश के खिलाफ परमाणु युद्ध को उकसा रही हैं। पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका के पुराने ट्वीट के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल किया। दरअसल, प्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी। प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।’’

ब्यूटीकोन लॉस एंजिलिस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें श्रोताओं के बीच बैठी एक महिला कहती है कि वह पाकिस्तानी है और प्रियंका की ओर इशारा करती है। महिला ने कहा कि सद्भावना दूत के तौर पर आप पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खिलाफ उकसा रही हैं। मेरे जैसे लोगों ने आपके कारोबार में आपका समर्थन किया है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उस महिला के चुप होने का इंतजार किया और फिर उसे जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: 'डोन्ट लुक बैक’ और ‘द वार रूम’ जैसी फिल्मों के चर्चित डॉक्यूमेंट्री निर्माता डी ए पेन्नेबेकर का निधन

प्रियंका ने कहा कि पाकिस्तान के मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है, जो मैं चाहती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे अफसोस है, अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को आहत किया जो मुझसे प्यार करते हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है। अदाकारा ने कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बीच का मार्ग होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। अब जिस तरह आप मेरी तरफ आई चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़