रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में किया सीजफायर का ऐलान, संकट में फंसे लोगों को निकलने के लिए देगा जगह

Russia
प्रतिरूप फोटो

रूस ने शनिवार को यूक्रेन में 06:00 GMT से नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 10 बजे (मॉस्को समयानुसार) रूसी पक्ष ने सीजफायर का ऐलान किया है, ताकि मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारा बनाया जा सके।

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच दसवें दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है। ताकि युद्ध में फंसे लोग वहां से निकल सकें। जिन इलाकों में सीजफायर का ऐलान किया गया है, वो मारियुपोल, वोल्नोवाखा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या देश छोड़ पोलैंड भाग गए हैं जेलेंस्की ? यूक्रेन ने रूस के दावे को किया खारिज, जानिए कहां हैं राष्ट्रपति 

रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, रूस ने शनिवार को यूक्रेन में 06:00 GMT से नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 10 बजे (मॉस्को के समयानुसार) रूसी पक्ष ने सीजफायर का ऐलान किया है, ताकि मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारा बनाया जा सके।

मंत्रालय ने बताया कि मानवीय गलियारों और निकास मार्गों पर यूक्रेनी पक्ष के साथ सहमति बनी है। इससे पहले रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया था कि रूसी बसें पूर्वी यूक्रेन के खारकीव और सूमी शहरों में भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए क्रॉसिंग पॉइंट पर तैयार हैं, जो युद्ध के बीच वहां पर फंसे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने किया यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला, अमेरिका ने यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का लगाया आरोप 

दक्षिणी यूक्रेन में तेज हुआ संग्राम

राजधानी कीव समेत कई बड़े शहरों में एयर साइरन बज रहे हैं और लोगों को बंकरों में जाने की हिदायद दी जा रही है। आपको बता दें कि रूसी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और चारों तरफ सिर्फ दर्द का मंजर दिखाई दे रहा है। यूक्रेन के तीन शहरों कीव, चर्नीहीव, जायतोमीर में एयर साइरन सुनाई दे रहा है। इसके साथ लोगों को बंकरों में जाने की सलाह दी जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़