लीबिया में 24 लाख लोगों को सहायता की जरूरत: UN

[email protected] । Aug 20 2016 11:08AM

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मानवता दिवस पर लीबिया की मदद के लिए आह्वान करते हुए कहा है कि देश के लाखों लोग और प्रवासी भीषण संकटों का सामना कर रहे हैं।

त्रिपोली। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मानवता दिवस पर लीबिया की मदद के लिए आह्वान करते हुए कहा है कि देश के लाखों लोग और प्रवासी भीषण संकटों का सामना कर रहे हैं। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि मार्टिन कोबलर ने शुक्रवार को एक बयान में बताया ‘‘लीबिया में 24 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा ‘‘उनके पास दवाएं, टीका आदि नहीं हैं और न ही अस्पतालों की समुचित सुविधाएं हैं। करीब तीन लाख बच्चे स्कूलों से वंचित हैं और लगभग साढ़े तीन लाख लोग अपने ही देश में विस्थापित हैं।’’

कोबलर ने 270,000 प्रवासियों की समस्याओं का भी जिक्र किया जो अपने देशों को छोड़ कर आए हैं और लीबिया में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लीबिया में संकट के कारण मानवीय मदद की जरूरत है और वहां के लोगों में उम्मीद जगाना तथा जरूरतमंदों को तत्काल मदद मुहैया कराना हमारा दायित्व है। लीबिया वर्ष 2011 में मुअम्मर कज्जाफी को पदच्युत किए जाने के बाद से ही सत्ता के लिए प्रतिद्वन्द्वी सशस्त्र समूहों के बीच जारी संघर्षों का सामना कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़