Pakistan के 7 सैनिक किडनैप, BLA ने वीडियो किया वायरल

Pakistan
Social Media
अभिनय आकाश । Feb 15 2026 6:21PM

बीएलए ने दावा किया है कि इन सैनिकों को कथित बलूच राष्ट्र अदालत के सामने पेश किया गया जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीएएलए ने इन सात कैदियों की रिहाई के बदले अपने लोगों की रिहाई की मांग की है और उसका कहना है कि इसके लिए महज 7 दिन का ही मौका पाकिस्तान के पास है।

पाकिस्तानी सैनिक बलूच लिबरेशन आर्मी की कैद में है। पाकिस्तानी सैनिक, उनकी वर्दी, उनके हथियार सब के सब बलूच लिबरेशन आर्मी के कब्जे में। सात पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना रखा है बीएलए ने और सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इनकी रिहाई चाहते हो तो उनकी मांगे मान लो। बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उनके लड़ाकों ने ऑपरेशन हेरॉफ 2.0 के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 17 कर्मियों को पकड़ा। संगठन ने कहा कि शुरुआती जांच के बाद 10 लोगों को रिहा किया गया। जबकि सात सैनिक अब भी उसकी हिरासत में हैं। पाकिस्तानी सैनिक अपनी जुबान से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं और उनका कहना है कि बीएलए की जो भी डिमांड्स हैं उसे पाक सेना जल्द से जल्द मान ले वरना यह अपनी जान नहीं बचा पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: BLA ने तो कमाल कर दिया, तैयार की ऐसी यूनिट, आसमान से होगा हमला

बीएलए ने दावा किया है कि इन सैनिकों को कथित बलूच राष्ट्र अदालत के सामने पेश किया गया जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीएएलए ने इन सात कैदियों की रिहाई के बदले अपने लोगों की रिहाई की मांग की है और उसका कहना है कि इसके लिए महज 7 दिन का ही मौका पाकिस्तान के पास है। बीएलए का कहना है कि वह कैदी अदला बदली करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। संगठन का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय युद्धबंदी संबंधी सिद्धांतों के तहत यह प्रस्ताव रखा गया है। अगर पाकिस्तान की सेना उनके इस प्रस्ताव को नहीं मानती है तो फिर बीएलए आगे का कदम उठा लेगा।

इसे भी पढ़ें: Balochistan में रेल सेवाएं ठप, मोबाइल बंद, सामान छोड़ कर भाग रहे पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी, Islamabad के छूटे पसीने

जिस तरह से बीएलए ने ये वीडियो जारी किया है और पाकिस्तानी सेना की फजीहत की है अब इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जहां पाकिस्तानी सैनिक घुटनों के बल बैठे हुए हैं और अपनी जान बचाने की गुहार पाकिस्तानी सेना से लगा रहे हैं। वहीं बीएलए के जवान हाथों में बंदूक थामे पाकिस्तानी सेना पर अपना दहशत कायम कर रहे हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़