पाकिस्तानी सेना के बागी कैप्टन ने दहलाया पूरा देश, कांपी मुनीर की सेना

Pakistani
AI-Generated
अभिनय आकाश । Nov 18 2026 12:18PM

विद्रोही गुट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के पूर्व कैप्टन रहमान गुल को अपना नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया है। आठ साल तक पाक सेना में सेवा देने के कारण गुल उसकी अंदरूनी कमजोरियों और रणनीतियों से भली-भांति परिचित हैं। उनके इस नेतृत्व से पाकिस्तानी सेना और सरकार की मुश्किलें और चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

जो दूसरों को धोखा देते हैं, भ्रमित करते हैं या नुकसान पहुंचाते हैं उनके कर्मों की सजा एक दिन किसी ना किसी रूप में जरूर मिलती है। वैसे ही कुछ इन दिनों पाकिस्तान की कायर सेना के साथ भी हो रहा है। यह बात पूरी दुनिया अच्छे से जानती है कि पाकिस्तान की सेना जिस तरह से आतंकियों की फौज तैयार करके उन्हें दशकों से भारत में खून खराबा करने के लिए भेजती रही है। उसी का नतीजा है कि आज पाकिस्तान में दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। आटे के लिए मार-काट हो रही है। महंगाई के विस्फोट ने आवाम को परेशान कर दिया है। पाकिस्तान का यह हाल कहीं ना कहीं भारत की उस कूटनीति ने भी किया है जिसने पूरी दुनिया में उसको अकेला करा दिया। यह बात अब पाकिस्तान की जनता को भी पता चल गई है कि भारत से पंगा लेकर उसकी सेना और सरकार ने बहुत बड़ी गलती की है। इसलिए अब वहां की आवाम ही सेना को सुधारने के लिए मैदान में उतर आई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब उन सैनिकों ने भी खुली बगावत शुरू कर दी है जो कल तक पाकिस्तानी सेना के साथ कई ऑपरेशंस में शामिल रहे। लेकिन अब वो पाकिस्तानी सेना के लिए काल बन गए हैं। ऐसे ही एक पाकिस्तानी सेना के पूर्व कैप्टन को विद्रोही गुट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अपना नया कमांडर इन चीफ नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: Israel ने देशद्रोही के घर में किए कई छेद, चौंक जाएगा भारत!

वही बलूच लिबरेशन आर्मी जिसने पिछले कुछ सालों के भीतर पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर उसे तगड़ा जख्म दिया है। सैकड़ों धमाकों में हजारों पाकिस्तानी सैनिकों को मारा है। रहमान गुल को बीएलए का नया कमांडर इन चीफ बनाते ही कैसे मुनीर की नींद उड़ गई है और वहां की सरकार और सेना के लिए कितना बड़ा झटका है। दरअसल बीएलए ने जिस पूर्व कैप्टन रहमान गुल को अपना नया कमांडर इन चीफ नियुक्त किया है। उसने 8 साल तक पाकिस्तानी सेना में नौकरी की थी। लेकिन बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता देखने के बाद उसने बगावत का रास्ता अपनाया। रहमान गुल 2010 में बीएएलए में शामिल हुए थे। फिदायन हमले करने वाली मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रहमान की अहम भूमिका है। सेना छोड़ने के 16 साल बाद कई पदों पर काम करते हुए आखिरकार बीएएलए के शीर्ष तक पहुंच गए। अब जब यह बीएएलए के कमांडर इन चीफ बने हैं तो इससे बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनखा जैसे प्रांतों में विद्रोह को हवा मिल सकती है। जहां पहले इस्लामाबाद मुश्किलों का सामना कर रहा है क्योंकि सेना में कैप्टन के पद पर रहते हुए रहमान गुल को पाकिस्तानी सेना की कई कमजोरियां पता है। उन्हें पता है कि कहां सेना के हथियार और गोला बारूद हैं। कौन सा जनरल कहां रहता है। किसकी क्या कमजोरी है। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir में आतंकियों और उनके मददगारों पर ताबड़तोड़ एक्शन से Mehbooba Mufti को हो रहा दर्द


पाकिस्तानी सेना को किस चीज का डर है? पाकिस्तान के पास कितने गोला बारूद हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि रहमान गुल को सेना में रहते हुए यह तो पता ही चल गया होगा कि किस मोड़ पर आकर पाकिस्तानी सेना का हौसला टूट जाता है। यानी कि पाकिस्तानी सेना किस मोड़ पर आकर सरेंडर कर देती है यह बात रहमान गुल को अच्छे से पता होगी क्योंकि रहमान गुल ने पाकिस्तान आर्मी में रहते हुए वजीरस्तान में तहरीक तालिबान यानी टीटीपी पाकिस्तान के खिलाफ अभियानों में हिस्सा लिया था। साल 2010 में सेना छोड़ने से पहले उनकी आखिरी पोस्टिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोठली में यानी कि एलओसी पर थी। आर्मी छोड़ने के बाद गुल उसी साल 2010 में बीएएलए में शामिल हो गए थे। इसलिए आर्मी चीफ से लेकर सारे जनरल घबराए हुए हैं कि रहमान गुल उनका काल बनकर आ गए हैं। दरअसल रहमान गुल का नाम पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की वांटेड लिस्ट में शामिल है। 6 अक्टूबर 2024 को पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिकों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी। जिनमें दो चीनी इंजीनियर शामिल थे। इस हमले में रहमान गुल का नाम सामने आया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़