Israel ने देशद्रोही के घर में किए कई छेद, चौंक जाएगा भारत!

Israel
@idfonline
अभिनय आकाश । Nov 17 2026 7:35PM

इजराइल आतंकियों के मददगारों पर भी सख्त कार्रवाई करता है। इजरायली सेना ने आतंकी अब्दुल्ला खतीब के घर की दीवारों में छेद कर तरल विस्फोटक भरा और नियंत्रित धमाके से इमारत ध्वस्त कर दी। इस तकनीक से आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचाए बिना केवल देशद्रोही का घर अंदर की तरफ गिराया गया।

इजराइल की सेना एक घर की दीवारों में सैकड़ों छेद कर रही है। इन सभी छेदों में स्प्रे के जरिए कुछ भरा जा रहा है। यह घर उस देशद्रोही का है जिसने इजराइल से गद्दारी की थी। कश्मीर में अब ओवर ग्राउंड वर्कर्स आतंकियों से भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। ओवर ग्राउंड वर्कर्स वो लोग होते हैं जो सीधे तौर पर हथियार नहीं उठाते बल्कि पर्दे के पीछे से आतंकवादी संगठनों को रसद, पैसा और गोपनीय जानकारियां मुहैया करवाते हैं। भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी आतंकियों का पूरा नेटवर्क खत्म कर चुकी है। लेकिन कश्मीर में बैठे गद्दार अब आतंकियों का नया नेटवर्क बन रहे हैं। कुछ दिन पहले कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर जो हमला हुआ था उसमें आतंकियों की मदद करने वाले कश्मीर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स थे। इसके अलावा कुछ हफ्तों पहले जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों को खाना पैक करके देने वाला भी एक ओवर ग्राउंड वर्कर दबोचा गया। इसी के साथ जम्मू कश्मीर में महिलाओं के वर्चस्व वाला पहला जिहादी आतंकी मॉड्यूल मिला। जम्मू कश्मीर में ऐसे लोग अब भारतीय सेना के लिए चुनौती बन रहे हैं। अगर भारतीय सेना ऐसे लोगों पर बहुत कड़ा एक्शन लेती है तो भारत में ही बैठे लोग सेना को बुरा भला बोलने लगते हैं। मगर इजराइल में ऐसा नहीं होता।

इसे भी पढ़ें: Israel और US के विरोध के बावजूद UN में Palestine के समर्थन में India ने किया मतदान

सबसे पहले तो इजराइल आतंकियों के मददगारों को भी आतंकी ही मानता है और उसके बाद इन मददगारों का खात्मा इजराइल की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में इजरायली सेना ने पहली बार वीडियो जारी करके दिखाया कि गद्दार और देशद्रोहियों से निपटने के लिए किस तरह का नायाब तरीका निकाला गया है। इस बार इजराइली सेना वेस्ट बैंक के सामरिया इलाके के घर में पहुंची। इस घर में रहने वाला आतंकी अब्दुल्ला खतीब इजरायली सेना पर रॉकेट दागने की कोशिश कर रहा था। यह आतंकी हमास के बड़े-बड़े आतंकियों तक खुफ़िया जानकारियां भी पहुंचाता था। लेकिन अब्दुल्ला खतीब को निपटाने के बाद इजरायली सेना उसके घर पहुंच गई। इजरायली सेना ने अब्दुल्ला खतीब के घर की दीवारों पर बहुत सारे छोटे-छोटे छेद कर दिए। दीवारों में किए गए छेदों में सैनिकों ने तरल विस्फोटक या विस्फोटक फॉर्म भर दी। दरअसल यह है तरल विस्फोटक। आप इसे विस्फोटक जेल भी बोल सकते हैं। इन छेदों में तरल एक्सप्लोसिव इसलिए भरा जा रहा है ताकि नियंत्रित धमाके के जरिए इमारत को भीतर से ध्वस्त किया जा सके। इस नायाब स्ट्रेटजी का पहला मकसद है कि इमारत के बुनियादी ढांचे को कमजोर किया जाए। इजरायली सैनिक घर की सबसे मजबूत दीवारों और खंभों की पहचान करते हैं। उन दीवारों और खंभों में ड्रिल मशीन के जरिए एक खास पैटर्न में छेद किए जाते हैं ताकि विस्फोटक पदार्थ को दीवार के बिल्कुल अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचाया जा सके। इसके बाद इन छेदों को सील कर दिया जाता है और सभी छेदों को आपस में तार के जरिए जोड़ दिया जाता है। आखिरी काम सिर्फ एक बटन दबाने का होता है। घनी आबादी वाले इलाके में सिर्फ यही घर गिर जाता है। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू का प्लान फेल! अरब नेता बन गया डिप्टी स्पीकर, इजरायल में बन गया नया इतिहास


आपको बता दें कि इस तकनीक का फायदा यह है कि आसपास के घरों को नुकसान ना पहुंचे। लेकिन पड़ोस और मोहल्ले में यह खबर जरूर पहुंच जाए कि अगर आपके घर में भी कोई गद्दार बैठा है तो उसके घर में भी ऐसे ही छेद किए जाएंगे। दीवार के अंदर कम मात्रा में विस्फोटक भरकर धमाका करने से इमारत की नींव और दीवारें अंदर की ओर डह जाती हैं। इससे आसपास की इमारतें सुरक्षित रहती हैं। अब्दुल्ला खतीब के घर की क्या हालत हुई है। इसी घर में इजराइली सेना ने छेद किए थे। इस घर में अब कुछ नहीं बचा लेकिन पड़ोस में फिलहाल सब कुछ सुरक्षित है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़