Lahore के बाद बलूचिस्तान में Unknown गनमैन का कहर, उड़ा डाली रिफाइनरी

Unknown
AI Image
अभिनय आकाश । Apr 23 2026 1:49PM

जिस रिफाइनरी पर हमला हुआ उस कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एतहात के तौर पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन को रोक दिया गया था। कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हमले में नुकसान को सीमित बताया जा रहा है। लेकिन पूरी जांच अभी जारी है।

पाकिस्तान में अननोन गनमैन का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है और एक बार फिर बंदूकधारियों ने पाकिस्तान को दहला दिया है और इस बार उन्होंने निशाना बनाया है पाकिस्तान के अहम ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को। दरअसल पाकिस्तान के नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड के बलूचिस्तान में स्थित डिवारार्गनं साइट पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हमला दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान में हुआ जो पहले से ही सुरक्षा के लिहाज से पाकिस्तान के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियार बंद हमलावरों ने रिफाइनरी साइट पर फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही गोलियों की आवाज गूंजी, वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी तो नहीं ली है लेकिन इस घटना ने पाकिस्तान की चिंताओं को पूरा बढ़ा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan में नहीं अब भारत में होगी ईरान पीस डील? आसिम मुनीर हैरान

जिस रिफाइनरी पर हमला हुआ उस कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एतहात के तौर पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन को रोक दिया गया था। कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हमले में नुकसान को सीमित बताया जा रहा है। लेकिन पूरी जांच अभी जारी है। हमले के बाद इलाके को पूरी तरीके से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा सील कर लिया गया और अब पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां वहां पर सर्च और जांच अभियान चला रही है। साथ ही में पूरे इलाके में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य तेल और गैस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है ताकि किसी और हमले को रोका जा सके। इस वक्त जहां अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट ऐसे ही गहराया हुआ है। ऐसे में और रिफाइनरी को अनन गनमैन की तरफ से निशाना बनाना पाकिस्तान के लिए नई मुसीबत खड़ा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत रिकॉर्ड तोड़ चीन-यूरोप को बनाया दीवाना, यूरोप भी बमबम, अमेरिका की निकाली काट!

पाकिस्तान ने पहले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर रखा है क्योंकि उसके देश में तेल का संकट है। ऐसे में अगर ऑयल रिफाइनरी पर हमले होते हैं तो पाकिस्तान भारी मुसीबत में आ जाएगा। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बलूचिस्तान के इलाके में ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। खास करके ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। जिसका मकसद सिर्फ एक ही होता है कि पाकिस्तान को सिर्फ नुकसान नहीं पहुंचाना बल्कि उसकी आर्थिक गतिविधि को भी प्रभावित करना है। अननोन गन मैन इसी तरीके से काम कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़