आसियान देशों के साथ बैठक में चीन पर बिफरा अमेरिका

mike

अमेरिका की नौसेना की भी प्रशांत महासगार में सक्रिय उपस्थिति है। पोम्पियो ने बीजिंग पर संकट का फायदा उठाकर इस महीने की शुरुआत में वियतनाम के मछली पकड़ने वाले जहाज को डुबोने का आरोप लगाया।

बैंकॉक। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बृहस्पतिवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के अपने समकक्षों से कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है और चीन इसका फायदा उठाकर दक्षिण चीन सागर में अपनी क्षेत्रीय महत्वकांक्षाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है। दस सदस्यीय दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के विदेश मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित बैठक में पोम्पियो ने यह आरोप लगाया। चीन का दक्षिण चीन सागर में सीमा क्षेत्र के दावे को लेकर वियतनाम, ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपीन और इंडोनेशिया के साथ विवाद है। 

इसे भी पढ़ें: किम के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब

उधर, अमेरिका की नौसेना की भी प्रशांत महासगार में सक्रिय उपस्थिति है। पोम्पियो ने बीजिंग पर संकट का फायदा उठाकर इस महीने की शुरुआत में वियतनाम के मछली पकड़ने वाले जहाज को डुबोने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीपों और समुद्री क्षेत्र में प्रशासनिक जिले की एकतरफा घोषणा कर दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़