America ‘वास्तविक’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है : Donald Trump

Donald Trump
ANI

ट्रंप ने दोनों देशों के ‘‘महान नेताओं को इस त्वरित और बहुत ही निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए उनके विवेक’’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा की तरह युद्धों को समाप्त करने में मदद करने पर गर्व महसूस करता है।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तत्काल संघर्षविराम की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ही ‘‘वास्तविक’’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है और विश्व स्तर पर संघर्षों को सुलझाने में इस वैश्विक संस्था की भूमिका बहुत कम रही है।

ट्रंप ने रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी लड़ाई फिलहाल रुक जाएगी और वे हाल ही में हुए मूल समझौते के अनुसार शांति से रहना शुरू कर देंगे।’’

ट्रंप ने दोनों देशों के ‘‘महान नेताओं को इस त्वरित और बहुत ही निष्पक्ष निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए उनके विवेक’’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा की तरह युद्धों को समाप्त करने में मदद करने पर गर्व महसूस करता है।

साथ ही उन्होंने विश्व भर में संघर्षों को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की ‘‘विफलता’’ की आलोचना की। उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले आठ महीनों में आठ युद्धों को समाप्त करने का श्रेय भी फिर से लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़