America का लैंडर चंद्रमा पर उतरा , केवल एक बार भेजा कमजोर सिग्नल

lander
प्रतिरूप फोटो
ISRO

कंपनी ने लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने की जानकारी देने के साथ ही उसका सीधा प्रसारण बंद कर दिया। मिशन के निदेशक टिम क्रैन ने कहा कि टीम इस पर काम कर रही है कि ओडीसियस नामक लैंडर से भेजे गए एकमात्र सिग्नल को कैसे स्पष्ट किया जाए।

अमेरिका की एक निजी कंपनी का लैंडर बृहस्पतिवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब रहा लेकिन इसके केवल एक बार और वह भी बेहद कमजोर सिग्नल भेजा है।

लैंडर को लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान का निर्माण करने वाली‘ इंटुएटिव मशीन्स’ ने खराब संचार के बावजूद पुष्टि की कि लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा है। कंपनी ने लैंडर की स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया और न ही उसने उस स्थान की सटीक जानकारी दी जहां यह उतरा है।

कंपनी ने लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने की जानकारी देने के साथ ही उसका सीधा प्रसारण बंद कर दिया। मिशन के निदेशक टिम क्रैन ने कहा कि टीम इस पर काम कर रही है कि ओडीसियस नामक लैंडर से भेजे गए एकमात्र सिग्नल को कैसे स्पष्ट किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम बिना शक यह पुष्टि कर सकते हैं कि हमारा उपकरण चंद्रमा की सतह पर है।’’ वहीं कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव अल्टेमस ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि आगे की राह स्पष्ट नहीं है लेकिन हम सतह पर हैं और संचार प्राप्त कर रहे है। चंद्रमा पर स्वागत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़