486 दिन बाद मिस्र की कैद से रिहा हुआ अमेरिकी नागरिक, ट्रंप प्रशासन के दबाव से मिली रिहाई

मिस्र में 486 दिन तक कैद में रहने के बाद अमेरिकी छात्र को रिह कर दिया गया।अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को बताया कि छात्र की रिहाई की पैरवी करने वाले ‘फ्रीडम इनिशिएटिव’ समूह के अनुसार उसकी पहचान मोहम्मद अमाशाह के तौर पर हुयी है।
काहिरा। मिस्र में बिना किसी सुनवाई के तकरीबन 500 दिन तक हिरासत में रहने के बाद एक अमेरिकी मेडिकल छात्र को अमेरिका वापस जाने के लिये रिहा कर दिया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को बताया कि छात्र की रिहाई की पैरवी करने वाले ‘फ्रीडम इनिशिएटिव’ समूह के अनुसार उसकी पहचान मोहम्मद अमाशाह के तौर पर हुयी है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने सियोल में अमेरिकी राजदूत के आगमन से पहले वार्ता रद्द की
वह न्यूजर्सी में जर्सी सिटी का रहने वाला है और उसके पास मिस्र एवं अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। उसकी रिहाई ट्रंप प्रशासन के दबाव के कारण हुयी है। विदेश विभाग ने कहा, ‘‘हम मिस्र की हिरासत से अमेरिकी नागरिक मोहम्मद अमाशाह की रिहाई का स्वागत करते हैं और उसके स्वदेश आने में सहयोग के लिये मिस्र को धन्यवाद देते हैं।
अन्य न्यूज़












