अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी, पाकिस्तानी मूल के कई लोग गिरफ्तार

 Bank fraud

अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामलों में पाकिस्तान मूल के कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों को आरोपी बनाया है और उनमें से कई पाकिस्तान मूल के हैं। अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोगों को सोमवार कोनव ल,, गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस का स्पष्ट संदेश, चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका की सेना भारत के साथ रहेगी खड़ी

इन लोगों ने कई प्रमुख बैंकों को धोखा देने के लिए सैकड़ों फर्जी खातों का इस्तेमाल किया, जिससे 35 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। न्याय मंत्रालय के अनुसार जिन लागों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाये गये हैं उनमें राणा शार :36:, अवैस दार :32:, शमशेर फारूक :26:, हबीब माजिद :34:, नावीद आरिफ :42:, अली अब्बास :38: तथा अर्म अयाज :36: शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़