इस देश में भारी मात्रा में बिक रहे हैं चमगादड़, कोरोना वायरस का नहीं किसी को डर!

bats-mice-and-snakes-selling-in-indonesia-s-wildlife-market-despite-corona-s-warning
[email protected] । Feb 13 2020 3:30PM

वन्यजीवों के लिए मशहूर एक इंडोनेशियाई बाजार में चमगादड़ों की कीमतें अब भी बढ़ रही हैं और यह 60 हजार रूपैया (4.40 अमेरिकी डॉलर) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है। विक्रेता के अनुसार वह हर दिन 40 से 60 किलाग्राम के बीच चमगादड़ बेच रहा है। वायरस के कारण इसकी बिक्री प्रभावित नहीं हुयी है।

टोमोहॉन (इंडोनेशिया)। वन्यजीवों के लिए मशहूर एक इंडोनेशियाई बाजार में अब भी चमगादड़, चूहे और सांपों की बिक्री हो रही है जबकि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए सरकार ने ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान बने मसीहा, वुहान में फंसे पाकिस्तानी छात्रों की करेंगे मदद

सुलावेसी द्वीप के टोमोहॉन मांस बाजार में विक्रेताओं का कहना है कि उनके कारोबार में तेजी है और खासी संख्या में उत्सुक पर्यटक आ रहे हैं। हालांकि पशु अधिकार कार्यकर्ता इससे नाराज हैं।

एक विक्रेता के अनुसार चमगादड़ों की कीमतें अब भी बढ़ रही हैं और यह 60 हजार रूपैया (4.40 अमेरिकी डॉलर) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है। विक्रेता के अनुसार वह हर दिन 40 से 60 किलाग्राम के बीच चमगादड़ बेच रहा है। वायरस के कारण इसकी बिक्री प्रभावित नहीं हुयी है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मास्क की किल्लत की वजह से डॉक्टरों को दिए गए डायपर पहनने के निर्देश

रेस्तरां चलाने वाली एक महिला के अनुसार ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। उसने हालांकि कहा कि अगर सही तरीके से नहीं पकाया गया तो यह खतरनाक हो सकता है। ‘‘हम इसे पूरा पकाते हैं, इसलिए ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आयी है।’’

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़