अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसर की झील से बरामद हुआ भारतीय मूल की छात्रा का शव

body-of-indian-origin-student-recovered-from-lake-of-university-campus-in-america
[email protected] । Jan 28 2020 10:13AM

अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी की थी। विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा, ‘‘जेरीमंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था।’’

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रांत इंडियाना में स्थित एक शीर्ष विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। सीबीएस मीनेसोटा की खबर के मुताबिक एनरोज जेरी नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी। वह एक पारंगत संगीतकार भी थी। वह 21 जनवरी से लापता थी। जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में खालिस्तान समर्थक समूह के खिलाफ प्रदर्शन

अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए बृहस्पतिवार को एक चेतावनी जारी की थी। विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा, ‘‘जेरीमंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था।’’ जन सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को उसका शव पाया। 

इसे भी पढ़ें: मिशेल ओबामा को उनकी ऑडियो बुक Becoming Obama के लिए मिला ग्रैमी अवार्ड

जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़