China ने ताइवान की ओर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत भेजे

Chinese fighter jets
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

चीन स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लगभग रोजाना ही ताइवान की ओर विमान व पोत भेजे हैं।

ताइपे। चीन की सेना ने शक्ति प्रदर्शन के तहत 24 घंटे के अंदर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत ताइवान की ओर भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लगभग रोजाना ही ताइवान की ओर विमान व पोत भेजे हैं।

इसे भी पढ़ें: Ukraine के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा युद्ध खत्म करने के लिए ‘‘कोई समझौता नहीं’’ किया जाएगा

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार सुबह छह बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के बीच 30 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य सीमा को पार किया, जो चीन और ताइवान को अलग करती है। मंत्रालय ने बताया कि इन विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिम की तरफ उड़ान भरी और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर चले गए। इन लड़ाकू विमानों में 21 जे-16 लड़ाकू विमान, चार एच-6 बमवर्षक विमान और दो अन्य विमान शामिल थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़