नागरिकों को टैंकों से कुचला गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने हुआ बलात्कार: जेलेंस्की ने UNSC में सुनाई यूक्रेन की दर्द भरी दास्तां

Volodymyr Zelensky
प्रतिरूप फोटो

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते कहा कि हमारे नागरिकों को टैंकों से कुचल दिया गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया और उन्हें मार डाला गया। उन्होंने कहा कि बूचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सचमुच उल्लंघन किया गया है।

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच 41वें दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए रूस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिकों को टैंकों से कुचल दिया गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया और उन्हें मार डाला गया।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की सड़कों पर शव मिलने के बाद रूस की वैश्चिक स्तर पर निंदा 

समाचार एजेंसी एएनआई ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बयान साझा किया है। उन्होंने कहा कि बूचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सचमुच उल्लंघन किया गया है। इसके साथ ही वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सवाल उठाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जो सुरक्षा मुहैया करानी थी वो कहां है ? वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन को मूक दास बनाना चाहता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए और रूस के सैनिकों को आदेश देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि रूस ने बूचा नरसंहार के आरोपों का खंडन किया है। रूस के विदेश मंत्री ने हाल ही सामने आए तमाम वीडियो को फर्जी बताया है। 

इसे भी पढ़ें: बूचा नरसंहार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को बताया युद्ध अपराधी, बोले- रूस पर लगाए जाएं और भी ज्यादा प्रतिबंध 

रूस ने किया है युद्ध अपराध

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने संबोधन में रूस के सैनिकों पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस्लामिक स्टेट समूह जैसे आतंकवादियों से अलग नहीं हैं। इसी के साथ ही वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को लाशों के अंबार का एक वीडियो दिखाते हुए रूसी आक्रमण को रोकने का आह्वान किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़