बूचा नरसंहार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को बताया युद्ध अपराधी, बोले- रूस पर लगाए जाएं और भी ज्यादा प्रतिबंध

बूचा नरसंहार को लेकर अमेरिका ने रूस की कड़ी निंदा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को 'युद्ध अपराधी' कहने के लिए मेरी आलोचना हुई, लेकिन वह एक युद्ध अपराधी है। हमें यूक्रेन को उनकी ज़रूरत के हथियार मुहैया कराना जारी रखना है, साथ ही हमें सभी विवरण इकट्ठा करना है ताकि रूस पर मुकदमा चलाया जा सके।
बूचा। यूक्रेन में नागरिकों की जानबूझकर हत्या करने के साक्ष्य सामने आने के बाद रूस को एक बार फिर से निंदा का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी बताया है। दरअसल, राजधानी कीव के आसपास के शहरों में 410 नागरिकों के शव पाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: 400 से ज्यादा शव, 45 फीट लंबी सामूहिक कब्र, बूचा बना श्मशान, दुनिया के देश हैरान, UNSC ने रद्द की बैठक
यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि 410 नागरिकों के शव राजधानी कीव के आसपास के शहरों में पाए गए, जिन्हें हाल के दिनों में रूसी सेना से फिर से कब्जे में लिया गया था। बूचा इलाके में अधिक संख्या में शवों के मिलने के बाद यूक्रेन ने रूसा पर बूचा नरसंहार के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शवों को दफनाने के लिए एक चर्च में 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है। एक अमेरिकी कंपनी ने इसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की हैं।
अमेरिका ने की और भी ज्यादा प्रतिबंधों की मांग
इस संबंध में अमेरिका ने रूस की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को 'युद्ध अपराधी' कहने के लिए मेरी आलोचना हुई, लेकिन वह एक युद्ध अपराधी है। हमें यूक्रेन को उनकी ज़रूरत के हथियार मुहैया कराना जारी रखना है। इसका साथ ही हमें सभी विवरण इकट्ठा करना है ताकि रूस पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाया जा सके।
I got criticised for calling Putin a 'war criminal', but he is a war criminal. We've to continue to provide #Ukraine️ with weapons they need, gather all details so this could have a war crime trial: US president Joe Biden, on alleged Bucha massacre
— ANI (@ANI) April 4, 2022
(Source: Reuters) pic.twitter.com/QopSrAaHe0
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह आदमी (व्लादिमीर पुतिन) क्रूर है और बूचा में जो हो रहा है वह अपमानजनक है और हर कोई इसे देख रहा है। यह एक युद्ध अपराध है। मैं रूस पर और भी ज्यादा प्रतिबंधों की मांग कर रहा हूं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हालांकि रूस ने बूचा नरसंहार का खंडन किया है।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेनी सैनिकों ने कई इलाकों पर फिर से कब्जा किया, रूसी सैनिकों पर बमबारी की : जेलेंस्की
जेलेंस्की ने किया बूचा का दौरा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बूचा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्याचारों के सबूत रूस के साथ बातचीत करना मुश्किल बनाते हैं। इसी इलाके में पिछले सप्ताह रूसी सैनिकों के पीछे हटने के बाद सैकड़ों नागरिकों के शव मिले थे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि बूचा और अन्य स्थानों पर तहखाने समेत कई जगहों पर नागरिकों के शव मिले हैं। नागरिकों को यातना दिए जाने के निशान भी मिले हैं।
अन्य न्यूज़















