फिलिपीन बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
फिलिपीन में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों ने आज बताया कि मृतक संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि हादसे में घायल लगभग 50 अन्य की हालत गंभीर है।
तनय। फिलिपीन में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों ने आज बताया कि मृतक संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि हादसे में घायल लगभग 50 अन्य की हालत गंभीर है। दुर्घटना सोमवार को हुई। मृतकों और घायलों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र हैं। ये लोग बस में सवार होकर भ्रमण के लिए जा रहे थे कि ढलान वाले रास्ते पर बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। बस नियंत्रण से बाहर हो गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बस की छत का बड़ा हिस्सा उड़ गया।
पूर्वी मनीला के रिजाल प्रांत के तनय शहर में एक आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी बेरलिटो बाटी ने बताया कि हादसे में चालक और एक प्रोफेसर की भी मौत हो गई। एक घायल की मौत सोमवार को हुई। बस में 62 लोग सवार थे। हालांकि यात्रियों की सूची में महज 58 लोगों के ही नाम दर्ज है। ये सभी कंप्यूटर कोर्स के छात्र थे।
अन्य न्यूज़