Donald Trump का Iran को अल्टीमेटम, Hormuz Strait में Toll Tax वसूला तो खैर नहीं

Donald Trump
X
एकता । Jun 21 2026 4:34PM

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजरायली हमलों का हवाला देते हुए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है, जिसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि केवल अमेरिका ही क्षेत्र में सुरक्षा खर्च की भरपाई के लिए ऐसा कदम उठा सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में होने वाली बड़ी शांति वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने शनिवार को साफ कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ईरान 60 दिनों के सीजफायर के बाद इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स वसूलने की प्लानिंग कर रहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, "60 दिनों के युद्धविराम के दौरान होर्मुज स्ट्रेट में कोई टोल नहीं होगा। और इसके बाद भी कोई टोल नहीं लगाया जाएगा। अगर समझौता फेल होता है, तो केवल अमेरिका ही मिडिल ईस्ट के देशों की सुरक्षा पर हुए खर्च की भरपाई के लिए खुद ऐसा कदम उठा सकता है।"

इसे भी पढ़ें: US-Iran की महाबैठक के लिए Switzerland पहुंचे उपराष्ट्रपति JD Vance

ईरान ने फिर बंद किया दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता

लेबनान में इजरायल की तरफ से लगातार हो रहे हमलों से नाराज होकर ईरान ने शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने का बड़ा एलान कर दिया है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि यह कदम इजरायली हमलों और अमेरिका की बदनीयती के विरोध में उठाया गया है, क्योंकि अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के अपने वादों को तोड़ा है। ईरानी सरकारी टीवी ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर हमले नहीं रुके, तो वे और भी कड़े कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

स्विट्जरलैंड में तकनीकी दौर की बातचीत आज से शुरू

इस पूरे तनाव के बीच, ईरान के बातचीत करने वाले अधिकारी स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं, हालांकि उन्हें इस मीटिंग से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। दूसरी तरफ, मुख्य मध्यस्थ पाकिस्तान ने जानकारी दी है कि रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में टेक्निकल लेवल की बातचीत शुरू होगी। इस बातचीत में पाकिस्तान के साथ कतर के मध्यस्थ भी शामिल होने जा रहे हैं ताकि दोनों देशों के बीच बीच का रास्ता निकाला जा सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़