थाईलैंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

earthquake-tremors-in-thailand-6-1-magnitude-on-richter-scale
[email protected] । Nov 21 2019 11:58AM

भूकंप के झटके यहां से 700 किमी दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक तक महसूस किए गए। थाईलैंड के मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाओस में भूकंप के झटके छह बजकर 50 मिनट पर आए और उत्तर, उत्तर पश्चिमी थाईलैंड, बैंकाक तथा उपनगरों में महसूस किए गए।

बैंकाक। उत्तर पश्चिमी लाओस में थाईलैंड की सीमा के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार छह बजकर 50 मिनट पर आया। इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM टोनी एबॉट ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

भूकंप के झटके यहां से 700 किमी दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकाक तक महसूस किए गए। थाईलैंड के मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लाओस में भूकंप के झटके छह बजकर 50 मिनट पर आए और उत्तर, उत्तर पश्चिमी थाईलैंड, बैंकाक तथा उपनगरों में महसूस किए गए। इससे लगभग तीन घंटे पहले इसी इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़