मिस्र में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया

egypt covid19

मिस्र में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।प्रधानमंत्री मुस्तफा मडबौली ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मिस्र में अब तक कोरोना वायरस से 22,082 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

काहिरा। मिस्र में शनिवार से आम जनता के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने सार्वजनिक स्थलों, निजी वाहनों और सरकारी कार्यालयों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। आंशिक रूप से किए गए लॉकडाउन में ईद की एक सप्ताह चली छुट्टी के बाद ढील दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका, ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में उठाया हांगकांग का मुद्दा, चीन ने दिया मिनीपोलिस का हवाला

प्रधानमंत्री मुस्तफा मडबौली ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मिस्र में अब तक कोरोना वायरस से 22,082 लोग संक्रमित हो चुके हैं और महामारी से 879 मौतें हो चुकी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़