यूरोपीय संघ के देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की

Josep Borrell

बोरेल ने कहा कि ये प्रतिबंध पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में रूसी सैनिकों की तैनाती को मंजूरी देने में शामिल रूसी संसद के निचले सदन के सदस्यों और अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे।

ब्रसेल्स| यूरोपीय संघ (ईयू) के 27 सदस्य देशों ने रूसी अधिकारियों की यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर उन पर शुरुआती पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है। फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-य्वेस लि द्रिनांस ने यह जानकारी दी।

ईयू के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि प्रतिबंधों को मंगलवार को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि इससे रूस को नुकसान होगा, बहुत नुकसान होगा।

बोरेल ने कहा कि ये प्रतिबंध पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में रूसी सैनिकों की तैनाती को मंजूरी देने में शामिल रूसी संसद के निचले सदन के सदस्यों और अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों के जरिये रूस की यूरोपीय संघ के वित्तीय बाजारों तक पहुंच सीमित होगी, जिसका प्रभाव यूक्रेन से जुड़ी उसकी वित्तीय नीतियों पर भी पड़ेगा। बोरेल ने यूक्रेन में रूस की कार्रवाई पर कहा, कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़