मेक्सिको सिटी में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी, छह लोगों की मौत

Mexico City

मेक्सिको सिटी में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि शनिवार को हुई गोलीबारी में हमलावरों ने एक खाद्य और पेय प्रतिष्ठान के बाहर लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं और आग लगा दी।

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी की पुलिस ने कहा कि दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। शहर के अभियोजन कार्यालय ने रविवार को कहा कि सिटी के उत्तरी भाग में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि, गोलियां चलने के कारण आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कहा कि शनिवार को हुई गोलीबारी में हमलावरों ने एक खाद्य और पेय प्रतिष्ठान के बाहर लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं और आग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको के एक बार में गोलीबारी, चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़ितों ने भी जवाबी गोलीबारी की क्योंकि कथित हमलावर की कार पर भी गोली के कई निशान थे। पुलिस ने कहा कि वाहन में से एक बंदूक भी बरामद की गई और कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ पीड़ितों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं, अखबार ईआई यूनिवर्सल की खबर के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अन्य गिरोह ने भेजा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़