पांच और भारतीय मछुआरे Sri Lanka से भारत वापस आए, Indian High Commission ने दी जानकारी

Sri Lanka
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Apr 25 2024 8:30PM

अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने भारत वापस भेज दिया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भारत वापस भेज दिया गया था।

कोलंबो । श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत वापस भेज दिया गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सुरक्षित वापस भेजा गया है।’’ भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भारत वापस भेज दिया गया था। 

भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा काफी विवादास्पद मुद्दा है।श्रीलंकाई जलडमरूमध्य में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई घटनाओं में श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाल्क जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की और उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने 2024 में अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा तथा 23 भारतीय नौकाओं को भी कब्जे में लिया, और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़