मिस्र के सिनाई में आतंकवादी हमले में चार जवानों की मौत

[email protected] । Apr 9 2016 10:40AM

मिस्र के सिनाई में एक जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में चार जवानों की मौत हो गई। चिकित्सकीय एवं सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

काहिरा। मिस्र के सिनाई में एक जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में चार जवानों की मौत हो गई। चिकित्सकीय एवं सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने शुक्रवार देर रात चौकी पर गोलीबारी की जिससे चार जवानों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और वे इस समय हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

घायलों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है। इस हमले से एक ही दिन पहले गुरुवार को उत्तर सिनाई में सड़क किनारे लगाए गए एक बम में विस्फोट हो जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी और अन्य घायल हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़