नेपाल में गोलीबारी के मामले में तीन भारतीयों सहित चार लोग गिरफ्तार

Nepal
Prabhasakshi

भारत की सीमा से जुड़े नेपाल के मधेश प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस ने तीन भारतीयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया में बृहस्पतिवार को इस आशय की खबरें आयी हैं।

काठमांडू। भारत की सीमा से जुड़े नेपाल के मधेश प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस ने तीन भारतीयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया में बृहस्पतिवार को इस आशय की खबरें आयी हैं। ‘माई रिपब्लिका’ अखबार की खबर के अनुसार, मधेश प्रांत के बागमती निगम क्षेत्र में बुधवार को हुई गोलीबारी के सिलसिले में बिहार निवासियों गुलशन सिंह (22), सौरभ शाह (20) और रेहान सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: जय शाह के बाद अब BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का आया बयान, जानें टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे को लेकर क्या कहा

गोलीबारी में घायल व्यक्ति का इलाज सारलाही जिले के नमुना अस्पताल में चल रहा है। नेपाली पुलिस ने बागमती नगर निगम के कोऑरेटिव के प्रमुख को भी गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में घायल व्यक्ति यहीं काम करता था। अखबार के अनुसार, चारों आरोपी बुधवार की रात सीमा पार करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गिरफ्तार किए गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़