पूर्वी चीन में घर ढहने से चार लोगों की मौत

[email protected] । Oct 10 2016 11:31AM

चीन में चार घरों के ध्वस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गयी। शिन्हुआ ने खबर दी है कि बचावकर्ता वानजाउ के लुचेंग औद्योगिक जिले में मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि कर रही है।

बीजिंग। चीन के तटीय झेजियांग प्रांत में चार घरों के ध्वस्त हो जाने से आज कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि बचावकर्ता वानजाउ के लुचेंग औद्योगिक जिले में मलबे में फंसे लोगों की संख्या की अभी पुष्टि कर रही है।

एक ‘शुरूआती अनुमान’ के मुताबिक 20 से अधिक लोग दफन हो गये। इसमें बताया गया है कि चार लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य को बचा लिया गया। मकानों के ध्वस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है। हाल के वर्षों में खराब गुणवत्ता के कारण कई इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं। मई में, दक्षिण पश्चिम में गुइझोउ प्रांत में भूस्खलन के चलते एक आवासीय इमारत के ध्वस्त हो जाने के कारण 16 लोगों के मरने की खबर थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़