फ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ पूर्ण एकजुटता जतायी

france-demonstrates-complete-solidarity-with-india-in-the-fight-against-terrorism
[email protected] । Mar 2 2019 4:42PM

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने वाला फ्रांस पूरी कोशिश करेगा कि पुलवामा में हुए भयानक हमले के लिए जिम्मेदारों पर प्रतिबंध लगे।

पेरिस। फ्रांस ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों में खिलाफ लड़ाई में शुक्रवार को भारत के साथ पूर्ण एकजुटता जताई। उसने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने तथा भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान की रिहाई का स्वागत किया। फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां वेस ली द्रां ने कहा, "मैं भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के साथ-साथ पाकिस्तान में हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के पायलट की रिहाई का स्वागत करता हूं।

इसे भी पढ़ें: नियंत्रण रेखा पर आम नागरिकों को मार रहा है पाकिस्तान, कई घरों पर गोले बरसाए

मैं दोनों सरकारों के संयम और जिम्मेदारी की प्रशंसा करता हूं और उनसे द्विपक्षीय बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह करता हूं।" उन्होंने कहा कि शुक्रवार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने वाला फ्रांस पूरी कोशिश करेगा कि पुलवामा में हुए भयानक हमले के लिए जिम्मेदारों पर प्रतिबंध लगे।

इसे भी पढ़ें: आखिर कब सुधरेगा पाकिस्तान, क्यों कर रहा है लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़