US-Iran Talks से पहले Geopolitics गरमाई; बैठक के चलते Pakistan की राजधानी Islamabad में 2 दिन की छुट्टी

अमेरिका-ईरान के बीच महत्वपूर्ण शांति वार्ता के आयोजन के लिए पाकिस्तान ने अपनी राजधानी इस्लामाबाद में 9 और 10 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस कदम से इन उच्च-स्तरीय वार्ताओं के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जबकि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की। उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने नौ और 10 अप्रैल (बृहस्पतिवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, इस्लामाबाद में नौ और 10 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
मेमन ने इस्लामाबाद जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना भी साझा की। हालांकि, उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा, “नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
अन्य न्यूज़
















