सीरिया की 9 साल की लड़की ने तैयार की 12 फुट लंबी कठपुतली 'लिटिल अमाल', आठ देशों की सीमा को करेगी पार

little amal walk
प्रतिरूप फोटो
निधि अविनाश । Aug 13 2021 1:05PM

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, लिटिल अमल की यात्रा एक अनूठी कला परियोजना है जो, आशा लेकर आती है।इस यात्रा का मकसद शरणार्थियों के हालात को ठीक करने में मदद करेगी और समुदायों को एकजुट करेगी।

सीरिया में 9 साल की एक लड़की ने 12 फुट लंबी एक कठपुतली तैयार की है जो कि तुर्की से ब्रिटेन तक 5000 मील की यात्रा पर निकली है। बता दें कि इस कठपुलती को लिटिल अमाल का नाम दिया गया है। यह यात्रा उन शरणर्थियों की कहानियों का प्रतीक बनेगा जिन्होंने सीरिया में हो रहे युद्ध के समय अपना घर छोड़ा। कई लोग इस लंबी यात्रा में अपने माता-पिता से जुदा हुए और अकेले ही यात्रा पर निकले को मजबूर हो जाते है। इस यात्रा में सबसे ज्यादा कठिनाई बाल शरणर्थियों को आती है और उनके सामने आने वाली कई कठिनाइयों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस कठपुतली को तैयार किया गया है। बता दें कि, लिटिल अमाल के नाम से यह कठपुतली आठ देशों की सीमा को पार करेगी। पहले तुर्की से ग्रीस, फिर इटली, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और अंतिम में यूके जाएगी। बता दें कि इस कठपुतली की यात्रा नवंबर में मैनचेस्टर में खत्म हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: अचानक काबुल में हजारों सैनिकों को क्यों तैनात कर रहा अमेरिका? तालिबानियों का बढ़ा खतरा

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, लिटिल अमल की यात्रा एक अनूठी कला परियोजना है जो, आशा लेकर आती है।इस यात्रा का मकसद शरणार्थियों के हालात को ठीक करने में मदद करेगी और समुदायों को एकजुट करेगी। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2019 में यूरोप में आने वाले गुप्त प्रवासियों और शरण करने वालों की कुल संख्या 123,920 थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़