हिंदुस्तान एक खुद्दार मुल्क, कोई उसे आंख नहीं दिखा सकता! इमरान खान ने की भारत की तारीफ

imran khan
निधि अविनाश । Apr 9 2022 11:40AM

इमरान ने देश के नाम संबोधन में भारत को एक खुद्दार मुल्क बताया। उन्होंने कहा कि, किसी भी शक्तिशाली देश की हिम्मत नहीं है कि वह भारत के खिलाफ साजिश रच सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारी विदेश नीति आजाद होनी चाहिए और यह भारत जैसी होनी चाहिए।

सत्ता पर बने हुए खतरे के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार रात को राष्ट्र को संबोधित किया। इमरान खान ने अपने संबोधन में अमेरिका की जमकर बुराई की और भारत की तारीफ के पुल बांधे। इमरान खान ने अपना यह संबोधन ऐसे समय पर किया जब शनिवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की जाएंगी।

इमरान ने देश के नाम संबोधन में भारत को एक खुद्दार मुल्क बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी शक्तिशाली देश की हिम्मत नहीं है कि वह भारत के खिलाफ साजिश रच सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारी विदेश नीति आजाद होनी चाहिए और यह भारत जैसी होनी चाहिए। इमरान खान ने आगे कहा कि हिंदुस्तान के खिलाफ किसी भी दूसरे देश की हिम्मत नहीं कि वो उसके खिलाफ कुछ भी कह सके। भारत को कोई भी आंख नहीं दिखा सकता है। अमेरिका पर साजिश का आरोप लगाते हुए इमरान खान ने कहा कि सीक्रेट कोड होने के कारण साजिश की चिट्ठी जनता के सामने पेश नहीं कर सकता हुं। उन्होंने एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा कि उस चिट्ठी में लिखा गया है कि इमरान खान को कभी भी माफ नहीं कर सकते हैं। इमरान खान ने कहा कि हम 22 करोड़ लोग हैं और 22 करोड़ लोगों को कोई हुक्म दे रहा है कि अगर आपका प्रधानमंत्री बच जाता है तो आपको इसका अंजाम भुगतना होगा। इसके साथ ही इमरान ने कहा कि कुछ महीनों पहले ही अमेरिका के डिप्लोमेट हमारे लोगों से मिल रहे थे। 

मैं कोई अमेरिका विरोधी नहीं हूं

इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं कोई अमेरिका विरोधी नहीं हूं, लेकिन साजिश के खिलाफ हूं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ साजिशे रची है। हमारे राजदूत ने अमेरिकी राजदूत से बात की थी और इसकी सारी जानकारी शहबाज शरीफ को थी। इमरान खान ने कहा कि हम पैसे लेते है इसलिए हमारी इज्जत नहीं होती है। विपक्षी नेताओं को डॉलर का लालच है। फैसला कौम को करना होगा कि वो अपनी जम्हूरियत की हिफाजत करे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़