व्हाइट हाउस डिनर में जब हुआ शूटआउट, सबसे फिट, स्मार्ट और तेज यूएस सीक्रेट सर्विस काउंटर असॉल्ट टीम ने कैसे पलभर में मोर्चा संभाला

राहत की बात यह रही कि राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स वगैरह भी मौजूद थे और वहां पर उनके सुरक्षा कर्मियों ने अह पूरी स्थिति को संभाल लिया है।
वॉशिंगटन डीसी की चमकती रोशनी और हाई-प्रोफाइल डिनर पार्टी का माहौल चल रहा था। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में यह सन्नाटा अफरा-तफरी में बदल गया। पत्रकारों के लिए आयोजित इस खास डिनर के दौरान अचानक एक हथियारबंद शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर उस क्षेत्र में घुस आया, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़े अमेरिकी नेता मौजूद थे। घटना ने माहौल को पल भर में दहशत में बदल दिया। मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपने लगे। हालांकि, सतर्क सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया। राहत की बात यह रही कि राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स वगैरह भी मौजूद थे और वहां पर उनके सुरक्षा कर्मियों ने अह पूरी स्थिति को संभाल लिया है। दरअसल, इस खास यूनिट को 'कैट' (CAT) के नाम से जाना जाता है, जिसमें शामिल होना इतना मुश्किल है कि टेस्ट देने वालों में से सिर्फ कुछ चुनिंदा एजेंट्स को ही इसमें जगह मिल पाती है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की 'काउंटर असॉल्ट टीम' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए खास टैक्टिकल यूनिट है। आइए आपको सीक्रेट सर्विस के इन सबसे खतरनाक और जांबाज एजेंट्स के बारे में बताते हैं।
इसे भी पढ़ें: हमले को ट्रंप ने ईरान युद्ध से जोड़ा, कहा- ये घटना मुझे जीतने से नहीं रोक सकती
कैसे काम करती है 'कैट'?
कैट का काम हमेशा फ्रंटफुट पर रहकर जवाबी कार्रवाई करने का होता है। जब भी राष्ट्रपति का काफिला निकलता है या वो किसी कार्यक्रम में होते हैं, तो कैट के कमांडो आस-पास चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहते हैं। अगर राष्ट्रपति पर कोई भी हमला होता है, तो ये टीम पलक झपकते ही हमलावरों पर टूट पड़ती है और उन्हें घेर लेती है। ये टीम भारी गोलीबारी करके दुश्मनों को उसी जगह रोक देती है, ताकि इस बीच राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी मुख्य टीम उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल सके। ये खास टीम मोटरकेड (काफिले) और बड़े आयोजनों में सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। कैट के कमांडो हर वक्त इस बात के लिए तैयार रहते हैं कि किसी भी खतरे को उसी वक्त कुचल दिया जाए। इनकी ट्रेनिंग इतनी कड़ी और एडवांस होती है कि ये भारी दबाव और तनाव के बीच भी पल भर में एकदम सही फैसला ले सकते हैं। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए कैट बाकी सुरक्षा टीमों के साथ भी बेहतरीन तालमेल बनाकर काम करती है।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप पर हमला, तड़ातड़ चली गोलियां, CIA एजेंट ने कैसे बचाई जान?
किन हथियारों से लैस होते हैं 'कैट' के कमांडो?
कैट के कमांडो बेहद आधुनिक और घातक हथियारों से लैस होते हैं। आमतौर पर हर कमांडो के पास 'नाइट्स आर्मामेंट कंपनी' (KAC) की SR-16 CQB राइफल होती है। ये 11.5 इंच की बैरल वाली ऐसी राइफल है जिसमें साइलेंसर लगा होता है। निशाना अचूक लगाने के लिए इस राइफल में रेड डॉट साइट, लेजर, खास लाइट और स्टॉक जैसी चीजें लगी होती हैं। इसके साथ ही, इनके पास बैकअप के लिए SIG Sauer P229 या ग्लॉक 19 जेन 5 (Glock 19 Gen 5 MOS) जैसी दमदार पिस्तौल भी होती है, जिसमें रेड डॉट साइट लगा होता है। हालात के हिसाब से कुछ जवानों के पास भारी हथियार भी होते हैं। इसके अलावा ये कमांडो फ्लैश-बैंग ग्रेनेड, बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और बाकी जरूरी टेक्टिकल गियर से भी पूरी तरह लैस होते हैं। इन्हीं अत्याधुनिक हथियारों के दम पर कैट की टीम किसी भी हमले का पल भर में मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखती है।
हमलावर के पास थे घातक हथियार
हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जिसे सीक्रेट सर्विस ने पकड़ लिया है। अमेरिकी अटॉर्नी ने कहा कि संदिग्ध पर हथियार रखने और हमले के आरोप लगाए गए हैं। गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के पास कई घातक हथियार थे। सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।
अन्य न्यूज़














