आर्थिक बदहाली में पाकिस्तान को आई भारत की याद, फिर से रिश्ते बहाल करने की जताई इच्छा

india pak
निधि अविनाश । Feb 21 2022 5:48PM

पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल रजाक ने रविवार को एक वीडियो के जरिए मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पाकिस्तान एक ऐसी स्थिति में है जहां भारत के साथ व्यापार करना एक जरूरत बन गई है और मेरा रुख है कि, भारत के साथ व्यापार होना चाहिए।

हमेशा भारत विरोधी बातें करने वाला पाकिस्तान आज रिश्ते जोड़ने में जोर दे रहा है। आर्थिक तंगी से गुजर रहा पाकिस्तान को यह तो समझ आ गया है कि उसका भारते के बिना गुजारा मुश्किल है और इसलिए तो पाकिस्तान व्यापार के लिए भारत से रिश्तें जोड़ने की बात कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खआन के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद का कहना है कि, भारत के साथ इस समय व्यापार करना न केवल पाकिस्तान के लिए एक जरूरत है बल्कि काफी फायदेमंद भी है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल रजाक ने रविवार को एक वीडियो के जरिए मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पाकिस्तान एक ऐसी स्थिति में है जहां भारत के साथ व्यापार करना एक जरूरत बन गई है और मेरा रुख है कि, भारत के साथ व्यापार होना चाहिए। ये वक्त की मांग है कि, दोनो देशों के बीच व्यापार एक बार फिर से शुरू करना चाहिए। अब्दुल रजाक दाऊद ने आगे कहा कि, वह भारत के साथ व्यापार करने का समर्थन करते हैं क्योंकि ये पाकिस्तान के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। रजाक ने आगे कहा कि, भारत के साथ व्यापार सभी, खासकर पाकिस्तान के लिए बहुत फायदेमंद है और मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: इमरान खान 23-24 फरवरी को करेंगे रूस की यात्रा

जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई है। यहां कच्चे तेल से लेकर चीनी तक के भाव आसमान को छू रहे है। हमेशा से तेल, कच्चे तेल, मशीनरी और अन्य सामानों के आयात के कारण यह एक बड़ी समस्या बन गई है। यह पहली बार नहीं है कि, पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार बहाल करने की बात की हो लेकिन विपक्षी इमरान खान को ऐसा करने से मना कर रहे है। गौरतलब है कि, साल 2019 से भारत और पाकिस्तान के बीत व्यापार बिल्कुल खत्म सा हो गया है। पुलवामा हमले में 49 सैनिकों के शहीद होने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कस्टम ड्यूटी 200 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। इसका असर यह हुआ था कि, भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार कुछ ही महीनों के अंदर 10 प्रतिशत से कम रह गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़