South Korea : उड़ान के दौरान आपातकालीन निकास द्वार खोलने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

 emergency exit
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना शुक्रवार को हुई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान 33 वर्षीय व्यक्ति ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसे घुटन महसूस हुई और उसने विमान से जल्दी से उतरने की कोशिश की। एशियाना एयरलाइंस एयरबस की उड़ान ए321-200 का दरवाजा खोलने की घटना के बाद 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

दक्षिण कोरिया में उड़ान के दौरान आपातकालीन निकास द्वार खोलने वाले एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विमानन सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में उसे 10 साल तक की कैद हो सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना शुक्रवार को हुई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान 33 वर्षीय व्यक्ति ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसे घुटन महसूस हुई और उसने विमान से जल्दी से उतरने की कोशिश की। एशियाना एयरलाइंस एयरबस की उड़ान ए321-200 का दरवाजा खोलने की घटना के बाद 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

दरवाजा खोले जाने से केबिन के अंदर हवा का तेज झोंका आया। घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। जिन लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया, उनका मुख्य रूप से सांस लेने में कठिनाई जैसी छोटी-मोटी समस्याओं के लिए इलाज किया गया। कुछ यात्रियों ने शिकायत की है कि उन्हें कान में तेज दर्द हुआ। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कुछ यात्री चिल्लाते और रोते हुए दिखे। आम तौर पर, विमान के अंदर और बाहर हवा के दबाव में अंतर के कारण आपातकालीन निकास द्वार को उड़ान के बीच में नहीं खोला जा सकता है।

एशियाना एयरलाइंस के अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति शायद दरवाजा इसलिए खोलने में सफल रहा क्योंकि विमान उतरने की तैयारी करते समय कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और दबाव में ज्यादा अंतर नहीं था। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि विमान 700 फुट की ऊंचाई पर था जब उस व्यक्ति ने दरवाजा खोला। विमान ने दक्षिणी द्वीप जेजू से देगू की उड़ान पर था। घटना के समय विमान में 200 लोग सवार थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़