भारत अमेरिका विशाल व्यापार करार के पहले चरण पर शीघ्र कर सकते हैं दस्तखत

india-may-sign-first-phase-of-us-have-trade-agreement
भारत और अमेरिका एक विशाल व्यापार समझौते के पहले चरण पर शीघ्र ही दस्तखत करने वाले हैं। अमेरिका और चीन ने पिछले ही महीने एक प्रारंभिक व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर किये थे जिसके साथ ही डेढ़ साल से जारी विवाद पर पूर्ण विराम लग गया था। दोनों देश अब अंतिम व्यापार करार के लिए काम कर रहे हैं।

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका एक विशाल व्यापार समझौते के पहले चरण पर शीघ्र ही दस्तखत करने वाले हैं। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा चीन के साथ किये गये करार की तर्ज पर ही होगा।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प की यात्रा दर्शाती है कि भारत के साथ संबंधों को अमेरिका कितना महत्व देता है: पोम्पिओ

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारत और अमेरिका ने इस महत्वाकांक्षी करार के पहले चरण पर बातचीत पूरी कर ली है और शीघ्र ही उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अमेरिका और चीन ने पिछले ही महीने एक प्रारंभिक व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर किये थे जिसके साथ ही डेढ़ साल से जारी विवाद पर पूर्ण विराम लग गया था। दोनों देश अब अंतिम व्यापार करार के लिए काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप एंड फैमिली ने की भारत की जमकर तारीफ, दौरे को बताया बेहद सफल

सूत्रों ने बताया कि भारत और अमेरिका ने भी पूर्ण करार पर बातचीत शुरू करने का निर्णय लिया है जिससे भारतीयों को दोहरे कराधान से राहत मिलेगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़