Somalia में अगवा जहाजों के 22 Indian Sailors का मुद्दा भारत ने उठाया

India Raises
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केन्या में स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमालियाई अधिकारियों के समक्ष दो वाणिज्यिक जहाजों के अपहरण और उन पर मौजूद 22 भारतीय नागरिकों का मामला उठाया है। मिशन के अनुसार एमटी सिबू पर 16 और एमवी लुतुफ पर छह नाविक सवार हैं और वे सभी सुरक्षित हैं। उच्चायोग ने स्पष्ट किया है कि नाविक समुदाय की सुरक्षा और कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने 22 भारतीय नाविकों वाले दो वाणिज्यिक जहाजों के अपहरण का मुद्दा सोमालिया के अधिकारियों के समक्ष उठाया है। केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एमटी सिबू पर 16 और एमवी लुतुफ पर छह भारतीय नाविकों के सवार होने की जानकारी मिली है। उच्चायोग ने कहा, सभी भारतीय नाविकों के सुरक्षित होने की खबर है।

हम भारतीय नाविक समुदाय की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। भारतीय मिशन ने कहा, हमने सोमालिया के संबंधित अधिकारियों के समक्ष एमटी सिबू (इरीट्रिया के ध्वज वाला) और एमवी लुतुफ (कैमरून के ध्वज वाला) जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों का मुद्दा उठाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़