स्विमिंग पूल में 6 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ में भारतीय नागरिक को सजा

indian-civilian-gets-punished-by-molesting-6-minor-girls-in-swimming-pool

सिंगापुर में एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले जॉब मैथ्यू पनाक्कल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि सभी लड़कियां 10 से 13 वर्ष के बीच की उम्र की थी।

सिंगापुर। सिंगापुर में पिछले साल एक स्विमिंग पूल में छह नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में 37 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अदालत ने बुधवार को 20 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई है। सिंगापुर में एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले जॉब मैथ्यू पनाक्कल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि सभी लड़कियां 10 से 13 वर्ष के बीच की उम्र की थी।

इसे भी पढ़ें: सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी हांगकांग की संसद में घुसे

एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, उत्तर पूर्वी उपनगर हाउसिंग एस्टेट में सितंबर में होउगांग स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में जॉब ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। लड़कियां उससे दूर तैरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद जॉब ने लड़कियों के मुकाबले अधिक तेजी से तैरकर उनका पीछा किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़