शिया मुसलमानों के गांव में घुसा इजरायल, अंदर क्या मिला? चौंक जाएगा भारत

Israel
ANI
अभिनय आकाश । Mar 31 2026 7:55PM

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोषी को सजा मिलते ही 90 दिनों के अंदर फांसी दे दी जाएगी। इस कानून के पास होते ही इजराइल के सांसदों ने शैंपेन की बोतलें खोल दी। अब दुनिया भर के कई लोगों के साथ-साथ भारत के भी कई लोग इस कानून के विरोध में उतर आए हैं। बहरहाल इस कानून के पास होते ही इजराइली सैनिक की एक वीडियो फिर से वायरल होनी शुरू हो गई है।

ईरान जंग के बीच इजराइल की संसद में एक ऐसा कानून पास किया गया है जिसके खिलाफ भारत के भी कई विपक्षी नेताओं ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है। इजराइल के जिस सांसद ने यह कानून पास करवाया है, उसने संसद में बकलावा मिठाई और शैंपेन बांटनी शुरू कर दी। भारत के कई मुस्लिम नेता भी हैरान है कि इजराइल ऐसा कानून कैसे पास कर सकता है? दरअसल, इजराइल की संसद ने एक नए कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत इजराइलियों की हत्या के दोषी फिलिस्तीनियों को अब सीधे मौत की सजा दी जाएगी। जिस समय इजराइल की संसद में यह कानून पास किया गया उस समय वहां खुद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। यह नया कानून वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनियों पर लागू होगा। अदालतें जरूरत के मुताबिक मौत या उम्र कैद दोनों में से एक सजा दे सकती हैं। यानी अब कोई भी फिलिस्तीनी किसी इजराइली को मारने की साजिश करते पकड़ा गया तो उसे सीधे मौत की सजा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Dubai 5 धमाकों से दहला, Iran के Missile Attack से Middle East में बढ़ा War का खतरा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोषी को सजा मिलते ही 90 दिनों के अंदर फांसी दे दी जाएगी। इस कानून के पास होते ही इजराइल के सांसदों ने शैंपेन की बोतलें खोल दी। अब दुनिया भर के कई लोगों के साथ-साथ भारत के भी कई लोग इस कानून के विरोध में उतर आए हैं। बहरहाल इस कानून के पास होते ही इजराइली सैनिक की एक वीडियो फिर से वायरल होनी शुरू हो गई है। इस इजराइली ने दिखाया कि कैसे शियाओं का एक गांव फिलिस्तीनियों की मदद कर रहा था। दरअसल यह गांव दक्षिणी लेबनान में इजराइल की सीमा के पास था। यह गांव ईरान समर्थित शिया आतंकी संगठन हिजबुल्ला के कंट्रोल में था। कुछ समय पहले इजराइली सेना का अधिकारी डनियल हगारी इस गांव में पहुंच गया। डनियल ने बताया कि इजराइली सीमा से सटा यह शिया गांव आतंकियों का कैंप बन चुका था। इस गांव का एक-एक घर टेरर बेस की तरह काम कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: हिम्मत दिखाओ, होर्मुज़ से अपना तेल खुद ले आओ, ईरान युद्ध में मदद न करने वाले देशों पर भड़के ट्रंप

डेनियल ने पूरी दुनिया को बताया कि आप अपनी आंखों से देख लीजिए कि इस शिया गांव के घर में क्या-क्या मिला है। इस घर में बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट, नाइट, विज़न, गॉगल्स और माइंस तक मौजूद थी। इसके बाद इजराइली सैनिक डेनियल ने दिखाया कि इस घर में किस-किस तरह के खतरनाक हथियार रखे थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़