Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय

Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिकी वार्ताकार जेरेड कुशनर ने गाजा में संघर्ष विराम के नए कूटनीतिक प्रयासों के तहत हमास नेता खलील अल-हय्या से मुलाकात की है। 15 सूत्री अमेरिका समर्थित योजना को आगे बढ़ाने के लिए हुई इस बैठक में मिस्र, कतर और तुर्किये के अधिकारी भी शामिल रहे। कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात कर इस शांति वार्ता को आगे बढ़ाएंगे।

अमेरिका के वार्ताकार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने गाजा में संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के नए कूटनीतिक प्रयास के तहत रविवार को हमास प्रमुख से मुलाकात की। कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात करेंगे। इन वार्ताओं का उद्देश्य अमेरिका समर्थित 15 सूत्री योजना को आगे बढ़ाना है।

इस योजना के तहत हमास को गाजा में हथियार छोड़ने और इजराइल को युद्ध से तबाह फलस्तीनी क्षेत्र से अपनी सेना वापस बुलाने की बात कही गई है। हमास के नेता खलील अल-हय्या के साथ कुशनर की इस दुर्लभ मुलाकात की पुष्टि एक क्षेत्रीय अधिकारी और हमास के एक अधिकारी ने की। दोनों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर जानकारी दी, क्योंकि उन्हें पत्रकारों से बात करने की अनुमति नहीं थी।

कुशनर के अलावा मिस्र, कतर तथा तुर्किये के अधिकारियों ने भी अल-हय्या के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़