रैली को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों से वोट करने की अपील की

kamla harris

कमला हैरिस ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और व्हाइट हाउस में बदलाव लाने की अपील की है।हैरिस ने कहा,‘‘ व्हाइट हाउस में बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। वोट की ताकत पहचानने की जरूरत है और विरोधी वोट पर भ्रम फैलाने के लिए हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में बदलाव लाने के वास्ते अमेरिकी नागरिकों से बाहर निकलने और बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। हैरिस ने शुक्रवार को टैक्सास में एक रैली में रिपब्लिकन पार्टी पर वोटों को लेकर भम्र पैदा करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ट ट्रंप या जो बाइडेन, जानिए अमेरिकी वोटर्स के मुताबिक कौन है सही उम्मीदवार?

हैरिस ने कहा,‘‘ व्हाइट हाउस में बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। वोट की ताकत पहचानने की जरूरत है और विरोधी वोट पर भ्रम फैलाने के लिए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारी ताकत जानते हैं। वे जानते हैं कि जब हम मतदान करते हैं तो चीजें बदलती हैं। वे जानते हैं कि जब हम मतदान करते हैं तब हम जीतते हैं। हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने के लिए मतदान करते हैं। हम मतदान करते हैं क्योंकि सब कुछ दांव पर लगा होता है।’’ उन्होंने कहा कि देश एक अहम स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण से 2,20,000 से ज्यादा अमेरिकी लोगों की मौत हो चुकी है। हैरिस ने इस स्थिति के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़