तलाक के शर्म से बचने के लिए Open Marriage में थे लॉर्ड माउंटबेटन और एडविना, नेहरू को लिखती थीं Love Letters

Lord Mountbatten and Edwina
निधि अविनाश । Nov 20 2021 12:39PM

द यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों का विवाह एक औपन मैरिज थी। कहा जाता है कि, लॉर्ड माउंटबेटन और एडविना दोनों ने अपना सारा विवाहित जीवन दूसरे लोगों के बिस्तर पर रहने में बिताया था। तलाक लेने के शर्म से बचने के लिए दोनों एक खुले विवाह में रहने के लिए सहमत हुए।

साल 1922 में लॉर्ड माउंटबेटन ने एडविना से शादी रचाई, यह जोड़ी उस वक्त की इंग्लैंड में सबसे खूबसूरत लोगों में से एक मानी जाती थी। लेकिन सवाल है कि क्या दोनों इस शादी से खुश थे। द यूएस सन की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों का विवाह एक औपन मैरिज थी। कहा जाता है कि, लॉर्ड माउंटबेटन और एडविना दोनों ने अपना सारा विवाहित जीवन दूसरे लोगों के बिस्तर पर रहने में बिताया था। तलाक लेने के शर्म से बचने के लिए दोनों एक खुले विवाह में रहने के लिए सहमत हुए।

 

1932  में , दोनों के खुले विवाह पर सहमत होने के बाद एडविना के लंदन हॉटस्पॉट क्वाग्लिनो में वेस्ट इंडियन कैबरे गायक और पियानोवादक, लेस्ली हच हचिंसन के साथ संबंध होने की अफवाह थी। हालांकि, केवल एडविना के ही अफेयर की खबरें नहीं थी , 1932 में लॉर्ड माउंटबेटन ने योला लेटेलियर के साथ अफेयर चलाया। हाल ही में आई FBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉर्ड माउंटबेटन समलैंगिक थे। एडविना की मृत्य साल 1960 में हुई वहीं, लॉर्ड माउंटबेटन की मृत्यु 1979 में एक बम धमाके में हुई थी।

 

एडविना माउंटबेटन का भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के साथ कैसे थे रिश्ते?

द यूएस सन की एक रिपोर्ट में नेहरू, मोहम्मद जिन्ना और एडविना माउंटबेटन के बारे में चौंकाने वाले दावे किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक, एडविना का नेहरू और जिन्ना दोनों के साथ अफेयर था। बता दें कि, एडविना माउंटबेटन की वजह से नेहरू के चरित्र पर काफी उंगलियां भी उठीं थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। नेटफ्लिक्स पर द क्राउन सीरीज में भी दोनों के रिश्ते के बार में कई खुलासे किए गए है। बताया जाता है कि, एडविना की बेटी पामेला ने माना था कि उनकी मां और नेहरू रिलेशनशिप में थे। पमेला के मुताबिक, उनकी मां और नेहरू ने एक-दूसरे के बीच एक गहरा रिश्ता था। कहा जाता है कि, लेडी माउंटबेटन और नेहरू ने एक-दूसरे को लंबे लव लेटर तक लिखते थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़