इस शख्स की है 8 पत्नियां, सबसे साथ रोमांस करने के लिए बनाया है टाइम-टेबल; देखें वीडियो

Thailand man
निधि अविनाश । Jan 31 2022 4:22PM

ऑन्ग पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं और उनकी आठों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं और सभी ऑन्ग से बेहद प्यार करती हैं। अपने पति को सबसे सज्जन आदमी मानते हुए आठों पत्नियां चार अलग-अलग बेडरूम में सोती हैं।

एक शख्स घर में 8 पत्नियों के साथ रहता है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, इस शख्स की 8 पत्नियों को एक-दूसरे से कोई भी दिक्कत नहीं है। सभी एक-साथ खुशी से रहते है। थाइलैंड के रहने वाले ऑन्ग डैम सोरोट ने बताया कि उन्हें अपनी सारी पत्नियों से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। ऑन्ग पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं और उनकी आठों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं और सभी ऑन्ग से बेहद प्यार करती हैं। अपने पति को सबसे सज्जन आदमी मानते हुए आठों पत्नियां चार अलग-अलग बेडरूम में सोती हैं। बता दें कि, सभी अपने पति के साथ सोने के लिए अपनी बारी का इंतजार भी करती हैं। ओडिटी सेन्ट्रल के अनुसार, टैटू आर्टिस्ट सोरोट एक टीवी शो में नजर आने के बाद चर्चा में आ गए। टीवी शो के इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि, उनकी 8 पत्नियां है और सभी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे से रहते हैं। बता दें कि, इस इंटरव्यू को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोरोटा ने बताया कि, वह कैसे अपनी सभी 8 पत्नियों से मिले।

इसे भी पढ़ें: Chinese New Year 2022: क्या होता है लूनर न्यू ईयर, क्या है इसका इतिहास और महत्व

उन्होंने बताया कि, उन्हें हर किसी से पहली नजर में प्यार हुआ। पहली पत्नी से वह एक दोस्त की शादी के दौरान मिले थे वहीं दूसरी पत्नी से उनकी मुलाकात एक बाजार में हुई थी। दूसरी पत्नी को शादी से पहले पहली पत्नी के बारे में पता था उसके बावजूद दूसरी पत्नी ने सोरोट से शादी रचाई। वहीं तीसरी पत्नी से वह अस्पताल में मिले और चौथी, पांचवी और छठी पत्नियों से वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मिले। सातवीं पत्नी से उनकी मुलाकात मां के साथ जा रहे मदिंर के दौरान हुई और आठंवी पत्नी से वह छुट्टियों के दौरान मिले। उस दौरान उनकी सभी पत्नियां वहीं मौजुद थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोरोट अपनी सफल शादी के पीछे का कारण अपनी आकर्षक, देखभाल स्वाभाव को बताता है। टीवी चैनल में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, उनकी सभी पत्नियां अपनी सहमति से शादी के लिए राजी हुई। पत्नियों ने कहा कि, वह हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं हमारे पास झगड़ने की कोई बात नहीं हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़