भारत के खिलाफ मार्शल्स की याचिका संयुक्त राष्ट्र कोर्ट में खारिज

[email protected] । Oct 5 2016 5:00PM

कोर्ट ने परमाणु हथियारों की दौड़ रोकने में विफल रहने को लेकर भारत के खिलाफ मुकदमा चलाने की मार्शल द्वीपसमूह की याचिका यह कहते हुए खारिज दी कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

द हेग। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने परमाणु हथियारों की दौड़ को रोकने में विफल रहने को लेकर भारत के खिलाफ मुकदमा चलाने की मार्शल द्वीपसमूह की याचिका यह कहते हुए खारिज दी कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जज रॉनी अब्राहम ने कहा, ‘‘न्यायालय भारत द्वारा अधिकार क्षेत्र को लेकर उठायी गयी आपत्ति को सही ठहराता है..और उसने पाया कि वह मामले के गुणदोष के आधार पर सुनवाई नहीं कर सकता।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़