पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी

polio pak

पाकिस्तान में 17 फरवरी को देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान देश भर में पांच साल से कम उम्र के करीब 3.96 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। इसे सफल बनाने के मद्देनजर सरकार ने लोगों से समर्थन की अपील भी की थी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस बीमारी के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाला यह अभियान तीन दिन चलेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण पोलियो उन्मूलन अभियान रोक दिया गया था। पाकिस्तान में 17 फरवरी को देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान देश भर में पांच साल से कम उम्र के करीब 3.96 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। इसे सफल बनाने के मद्देनजर सरकार ने लोगों से समर्थन की अपील भी की थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में लश्कर-ए-झांगवी के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, पुलिस के हाथों लगे डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री

हालांकि, देश में फरवरी के दौरान ही कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद अभियान को स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान से जुड़े एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, सोमवार से शुरू होने जा रहे अभियान के दौरान तीन दिन में आठ लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में कमी दर्ज होने के बाद पोलियो उन्मूलन अभियान को दोबारा शुरू करने की योजना पर निर्णय लिया जा सका। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,979 नए मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया तीन ऐसे देश हैं जहां पोलियो अभी भी स्थानिक रोग है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़