पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा ने LoC का दौरा किया, अधिकारियों और सैनिकों से की बात

general qamar javed bajwa

बयान में कहा गया कि जनरल बाजवा को नवीनतम अभियानगत स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन शामिल है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया जहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की और इस दौरान उन्हें सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि जनरल बाजवा ने नियंत्रण रेखा से लगे चांब सेक्टर में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। 

इसे भी पढ़ें: नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी मामले में बैकफुट पर आई पाकिस्तानी सेना 

बयान में कहा गया कि जनरल बाजवा को नवीनतम अभियानगत स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन शामिल है। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान सेना प्रमुख ने सतर्कता और अभियानगत तैयारियों के लिए उनकी प्रशंसा की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़